पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Jan 2026 5:26 PM
बैसा
बैसा. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलस्बाड़ी गांव निवासी मो बाबुल एवं कोल्हा गांव निवासी मो कमरूल आलम शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तारी के उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुअनि कुमार गौतम, पुअनि समीर कुमार पाण्डेय, पुअनि हरि प्रसाद यादव,सअनि अरूण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










