छिनतई के आठ मोबाइल के साथ झपटमार गिरोह के तीन शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Jan 2026 5:32 PM
केनगर
केनगर. केनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम गुप्त सूचना पर मोबाइल झपटमार गिरोह के तीन युवक को छिनतई के आठ मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार झपटमारों में थाना क्षेत्र के ही परोरा पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित परोरा गाव निवासी 23 वर्षीय सौरभ कुमार पासवान एवं 23 वर्षीय रौशन कुमार सिंह तथा वार्ड संख्या-16 का 22 वर्षीय मनीष कुमार सिंह शामिल है. बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मछली व्यवसायी रौशन कुमार अपने व्यवसाय की आड़ में चोरी वाले मोबाइल खरीदकर बेचने का धंधा कर रहा है. इसके बाद रौशन के घर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान रौशन से 5 मोबाइल बरामद किया गया. साथ ही मौके पर ही रौशन कुमार को गिरफ्तार कर कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मनीष और सौरभ मोबाइल झपट कर मुझे बेचने के लिए देता है. रौशन की निशानदेही पर मनीष और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया. मनीष से 1 और सौरभ से 2 मोबाइल एवं एक ब्लू रंग की अपाचे बाइक बरामद करने के साथ कुल 8 एंड्रॉयड सेट मोबाइल बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










