अवैध संबंध में भालचंद विश्वास की हत्या मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता चाची को किया गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 7:08 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली गांव में हुए भालचंद विश्वास हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अमौर थानाक्षेत्र के ग्राम धुरपैली वार्ड नंबर 04 निवासी भालचंद विश्वास की हत्या उसके ही घर के सदस्यों ने कर दी थी.पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आयी कि अवैध संबंधों के विवाद को लेकर भालचंद को उसकी बड़ी चाची उमा देवी और उसके पुत्र ने साजिश के तहत घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने अमौर थाना में आवेदन देकर अपनी बड़ी चचेरी सास उमा देवी और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर अमौर थाना कांड संख्या 192/26 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की. अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी उमा देवी को धर दबोचा. साथ ही कहा कि मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी. अनुसंधान के दौरान लगातार छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी है.गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया.महिला पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त उमा देवी को स्वास्थ्य जांच के उपरांत पूर्णिया कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन