कैंडल मार्च निकाल खिलाड़ियों ने आतंकी हमले का किया विरोध

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

पूर्णिया. कैंडल मार्च निकाल कर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध जताया. इस मार्च में जिला साइकिलिंग संघ और हरिओम स्पोर्ट्स एकादमी के खिलाड़ी खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी शामिल थे. सभी ने एक स्वर से इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला एक सोची-समझी रणनीति के तहत हुआ है. यह कैंडल मार्च जिला स्कूल खेल मैदान परिसर से निकलकर खीरु चौक, भट्टा बाजार, लखन चौक, झंडा चौक, कालीबाड़ी चौक, डीलक्स होटल होते हुए आरएन साह चौक पहुंचा, जहां लोगों ने दो मिनट की शोक सभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि आतंकवादी का कोई मजहब नहीं होता है. पहलगाम की घटना ने देश की आत्मा पर चोट पहुंचायी है. पूर्व क्रिकेटर शशांक शेखर सिंह गुड्डू ने कहा कि पहलगाम की घटना मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना है. इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है. पूर्व क्रिकेटर मनोज पासवान ने कहा कि भारत सरकार एवं जम्मू-कश्मीर सरकार की खुफिया विभाग की कमी रही है जिसका आतंकवादियों ने भरपूर फायदा उठाया. मौके पर पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष नवीन सिंह, मुरारी सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी एस के सरोज, परिमल सिंह,शशांक शेखर सिंह, पवन पोद्दार, रोटरी क्लब के क्लब डॉ आलोक , राहुल, आलोक लोहिया, लालू केडिया, अभिनव केजरीवाल , गुड्डू पंसारी, इंद्रजीत प्रसाद सह, तौफीक आलम, नंदकिशोर सिंह, आतिश सनातनी, मनोज कुमार पासवान , वरिष्ठ भाजपा नेता तापस रुद्रा,पंकज श्रीवास्तव, राजीव सिंह, निशीत कुमार, जय सिंह, एस एस प्रसाद पिंटू सुनील लोहिया एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे. फोटो- 24 पूर्णिया 8- कैंडल मार्च निकालते खिलाड़ी व अन्य संगठन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन