ईंट-भट्ठों का किया गया भौतिक निरीक्षण
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 6:34 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. जिला अंतर्गत संचालित ईंट-भट्ठों तथा अवैध खनन एवं आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की निगरानी और जांच हेतु जिला स्तर पर टीम गठित की गयी है.इस टीम में भूमि सुधार उपसमाहर्ता बायसी,सीओ एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी बैसा तथा खान निरीक्षक शामिल है.इसी टीम द्वारा गुरुवार को एच एस एससी,राजा,सनी, मिशाल, केजीएन स्टोन ईंट भट्ठों का बायसी अंचल में भौतिक निरीक्षण किया गया.टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में ईंट-भट्ठा संचालन से संबंधित विभिन्न आवश्यक दस्तावेज तथा ईंट-भट्ठा पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए निर्धारित प्रावधानों का अवलोकन किया गया. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह जांच प्रक्रिया लगातार जिला अंतर्गत अवैध खनन एवं आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की निगरानी एवं संचालित ईंट-भट्ठों की जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










