छह ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Person arrested with six grams of smack
पूर्णिया. सरसी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बालू टोला निवासी अरविंद कुमार यादव अपने घर से स्मैक का कारोबार कर रहा है. अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्मैक की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ ग्राम बालूगंज टोला स्थित अरविंद कुमार यादव के घर पहुंचे, तो पुलिस बल को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे. जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से कूल छह ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजु एवं 10,500 नकद रूपया बरामद किया गया. अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










