पकरिया घाट पुल पर हथियार का भय दिखा लूटी बाइक

रूपौली
रूपौली (पूर्णिया) . रूपौली थाना क्षेत्र के पकरिया घाट पुल के समीप दो अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए बाइक लूट ली. रूपौली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है .घटना के बारे मे पीड़ित गौतम कुमार ने बताया कि वे अपने गांव पकरिया से बीआर 403 ए डी नंबर की होंडा एसपी बाइक से रूपौली जा रहे थे. पुल पार करने के बाद महज कुछ दूरी पर दो युवक सड़क पर घात लगाये हुए थे. दोनों युवकों ने हथियार का भय दिखाकर रोका और बाइक लूटकर हथियार लहराते हुए गयदूहा की ओर चलते बने. अन्य लोगों के सहयोग से अपराधियों का बड़हरी गांव तक पीछा करने के बाद रूपौली पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में पुलिस जुट गई .रूपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










