पूर्णिया पूर्व में मॉडल ब्लॉक भवन निर्माण कार्य शुरू, तीन मंजिला भवन में मिलेंगी सभी सुविधाएं

तीन मंजिला भवन में मिलेंगी सभी सुविधाएं
पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड परिसर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मॉडल ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है .यह भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें प्रखंड एवं अंचल सहित सभी विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे. जानकारी के अनुसार, भवन के निर्माण से आम लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी.प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के तहत यह आधुनिक मॉडल ब्लॉक भवन तैयार किया जा रहा है इसमें प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय समेत अन्य सभी विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी. भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










