पेंशनर समाज ने डॉ इंद्र नारायण को दी श्रद्धांजलि

Published at :18 Feb 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर समाज ने डॉ इंद्र नारायण को दी श्रद्धांजलि

स्थानीय हड्डी रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन

पूर्णिया. स्थानीय हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सदर अस्पताल पूर्णियां के सेवानिवृत्त अधीक्षक डॉ इन्द्र नारायण के देहांत हो जाने पर जिले के चिकित्सक एवं पेंशनर समाज के सभी सदस्य काफी मर्माहत है. उल्लेखनीय है कि स्व. डॉ इन्द्र नारायण, जिला पेंशनर समाज के काफी सक्रिय एवं सलाहकार सदस्य थे. इनके स्वर्गवास हो जाने पर स्थानीय अनुसचिवीय क्लब के सभागार में पेंशनर समाज, पूर्णिया द्वारा एक शोक सभा का आयोजन अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. शोक सभा में सर्व प्रथम पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. मौके पर पेंशनर समाज के सचिव दिलीप कुमार चौधरी एवं आजीवन संरक्षक रमेश प्रसाद सिंह ने डॉ साहब के साथ बिताये क्षणों की विस्तृत चर्चा की. उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके दिवंगत होने की स्थिति को पेंशनर समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. शोकसभा में सम्मिलित होने वालों में किशोर कुमार सिंह, छुकुन्दी दास, सुनील कुमार सिंह, राधाकांत यादव, गोपाल चन्द्र घोष, अशोक कुमार सिंह, दिलीप राय, देवेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन