10 मई को डीआरएम करेंगे रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. पूर्णिया कोर्ट-सहरसा के बीच रेलखंड और रेलवे स्टेशनों का पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा स्पेशल सैलून से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ 10 मई को निर्धारित निरीक्षण करेंगे. उक्त बातें दूरभाष पर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने कहीं. उन्होंने आगे बताया कि रविवार की अहले-सुबह 8.30 स्पेशल सैलून ट्रेन से समस्तीपुर से सहरसा पहुंचेंगे. इसके बाद सहरसा,ललितग्राम, सरायगढ़, फारबिसगंज तक निरीक्षण करेंगे. इसके बाद पूर्णिया कोर्ट,केनगर, सरसी, बनमनखी जंक्शन, जानकीनगर, मुरलीगंज, बुधमा, मधेपुरा, मिठाई,बैधनापुर, सहरसा रेलवे स्टेशन का निर्धारित निरीक्षण करेंगे. डीआरएम ज्योतिष प्रकाश मिश्रा पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण करेंगे. पूर्णिया कोर्ट, सहरसा जंक्शन एवं समस्तीपुर तक रेलवे स्टेशनों पर लगाए गये निर्भया योजना से सीसीटीवी कैमरा का भी जायजा लेंगे.पिछले 5 फरवरी को दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन