बिजली चोरी में दो दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज, ढाई लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

ढाई लाख जुर्माना

विज्ञापन

जानकीनगर. पूर्णिया जिलांतर्गत सहायक विद्युत अभियंता बनमनखी मिंटू कुमार रजक के निर्देश पर बिजली आपूर्ति प्रशाखा बनमनखी के अधीनस्थ तीनों सेक्शन क्रमशः बनमनखी वन, बनमनखी टू एवं बडहाराकोठी में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया. उनके खिलाफ बनमनखी, जानकीनगर एवं बडहाराकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.लगभग ढाई लाख रुपए जुर्माना भी किया.सहायक विद्युत अभियंता बनमनखी मिंटू कुमार रजक ने बताया कि यह अभियान लगातार तीनों सेक्शन में कनीय अभियंता बनमनखी वन अजित कुमार सिंह, कनीय अभियंता बनमनखी टू रणजीत कुमार देव एवं कनीय अभियंता बडहाराकोठी प्रभात सिंह के नेतृत्व चलता रहेगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन