पश्चिम बंगाल में सुशासन व राष्ट्रवाद की जीत : भाजपा

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकर्ता सह अधिवक्ता प्रेरणा प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से पश्चिम बंगाल में पहलीबार बनी भाजपा सरकार पर खुशी जाहिर की है. कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं बल्कि बंगाल की जनता, मातृशक्ति एवं युवाओं के आत्मसम्मान की जीत है. उन्होने देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. सुवेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय एवं नवगठित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बंगाल की जनता के विश्वास, विकास, सुशासन एवं राष्ट्रवाद की जीत है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन