पप्पू यादव ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत रंगपुरा गांव का किया दौरा

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत रंगपुरा गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने मो मिकाइल साहब के निधन पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की. मो मिकाइल साहब एक सम्मानित मदरसा शिक्षक रहे हैं और सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान स्मरणीय रहा है. सांसद ने इस अपूरणीय क्षति को क्षेत्र के लिए एक गहरी पीड़ा बताया. इसके पश्चात सांसद बनमनखी प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 13 पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड पार्षद मोहतरमा जमीला खातून व मो शकील उर्फ कारी साहब की माताजी के इंतकाल पर परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया. उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में ऊंचा मुकाम अता हो और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में सब्र और हिम्मत प्रदान करे. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से परिजनों के साथ हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक और पारिवारिक कठिनाइयों में एक-दूसरे का साथ दें, यही हमारी संस्कृति और इंसानियत की पहचान है. सांसद के साथ सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्णिया पूर्व प्रतिनिधि मो जहांगीर, हरिष चौधरी, धमदाह अनुश्रवण अध्यक्ष मो सोयेब, आशीष यादव, मो तफसिल, मो अरसद, विशाल यादव, संगम, मो हीरा खान आदि थे. फोटो- 24 पूर्णिया 23- शोक संतप्त परिजनों से मिलते सांसद पप्पू यादव.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन