प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पप्पू यादव ने किया रक्तदान
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 12 Jan 2026 8:46 PM
प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को अपने पूर्णिया आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया.
पूर्णिया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को अपने पूर्णिया आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सांसद पप्पू यादव ने स्वयं रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन संवेदनशीलता, करुणा और जनपक्षधर सोच का प्रतीक है. गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उन्होंने जिस साहस और ईमानदारी से संघर्ष किया है, वह आज की राजनीति में एक मिसाल है. उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर उन्होंने मानवता और सेवा के इस कार्य के माध्यम से दीदी का जन्मदिन मनाया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की सेवा केंद्रित राजनीति पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. रक्त दान करने में सासंद प्रवक्ता राजेश यादव, शंकर ब्रह्मचारी, सुडु यादव, पप्पू यादव मुखिया, रोशन सिंह, करण यादव, मो अरशद अली आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










