नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन होगा सशक्त : खेमका

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:34 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचन पर विधायक विजय खेमका ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. विधायक ने कहा भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह उसकी सबसे बड़ी ताकत है कि यहां लोकतांत्रिक, पारदर्शी और सशक्त संगठनात्मक व्यवस्था के तहत एक युवा कार्यकर्ता को शीर्ष जिम्मेदारी सौंपी जाती है. बिहार से आने वाले 45 वर्षीय युवा नेता श्री नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि बिहार और देश के लिए भी गौरव का विषय है. विधायक श्री खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐतिहासिक कथन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा ‘आज मैं भी एक कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नवीन जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं’. यह कथन भाजपा की मूल विचारधारा को दर्शाता है, जहां प्रधानमंत्री भी स्वयं को एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं. यही भाजपा की लोकतांत्रिक शक्ति और संगठनात्मक संस्कृति है, जो उसे अन्य दलों से अलग और मजबूत बनाती है.पार्टी का यह चुनाव केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, अनुशासन और संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उत्सव है. उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और भी अधिक सशक्त, गतिशील और प्रभावी बनेगा. उनके अनुभव, ऊर्जा और संगठन क्षमता से केंद्र से लेकर राज्यों तक पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन