मोहल्ला संवाद कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ खानापुरी : खेमका

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोहल्ला संवाद

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया नगर निगम के नव विस्तारित 11 वार्डों में आयोजित ‘मोहल्ला संवाद’ कार्यक्रम में भारी अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया. केवल तीन वार्डों में कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी. जबकि बांकी वार्डों की अनदेखी कर दी गयी. विधायक खेमका ने आरोप लगाया कि बिना उचित तैयारी, प्रचार-प्रसार और सीमित उपस्थिति के बीच कार्यक्रम संपन्न किए गए. साथ ही, स्थल पर किसी तरह का लेखा-जोखा भी नहीं रखा गया. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से सरकार द्वारा जन सुविधाओं के सुझाव एकत्र करने और सूची बनाने का उद्देश्य बाधित हो गया है. विधायक ने चेतावनी दी कि सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की कारगुजारी से राज्य सरकार के मंत्री को अवगत कराया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी. विधायक खेमका ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि शेष बचे सात वार्डों में विभागीय दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करते हुए रोस्टर के अनुसार जन संवाद “मोहल्ला सभा ” आयोजित करायी जाए. उन्होंने संबंधित वार्डों के नागरिकों से भी अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस जन संवाद कार्यक्रम में भाग लें. विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत शहर और गांवों को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के बाद अब ”विकसित पूर्णिया” बनाना उनका संकल्प है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन