एनसीसी नंदनिया ने तीन विकेट से जीता यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 6:05 PM
बैसा
बैसा . बैसा प्रखंड के नंदनिया पंचायत अंतर्गत शहरिया में मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा उर्फ बाबा के नेतृत्व में आयोजित यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. 16-16 ओवर के इस फाइनल मैच में कप्तान टोन के नेतृत्व में एनसीसी नंदनिया टीम ने कप्तान शौकत की अगुवाई वाली केवाईपी रौटा टीम को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. टॉस जीतकर एनसीसी नंदनिया ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केवाईपी रौटा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 183 रन बनाए. टीम की ओर से ममूर राजा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में लगातार छह छक्के और एक चौका लगाकर 45 रन बनाए. इसके अलावा तारीकुल्लाह 29 रन, राजू 29 रन और मसरूर 28 रन ने भी अहम योगदान दिया. एनसीसी नंदनिया की गेंदबाजी में महबूब ने 3 विकेट, शहंशाह कमाल और अरबाब ने 2-2 विकेट, जबकि मिथुन और शाहबाज ने एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी नंदनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. महबूब 50 रन और शादान 44 रन ने मजबूत शुरुआत दी. वहीं शहंशाह कमाल 21 रन और शाहबाज 22 रन की पारियों की बदौलत टीम ने अंत में छक्का लगाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान टोन ने सूझबूझ भरा नेतृत्व किया. केवाईपी रौटा की ओर से गेंदबाजी में राहुल ने 2 विकेट, जबकि राजू, ममूर और जकी अनवर ने एक-एक विकेट हासिल किया. फाइनल मुकाबले के दौरान थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव, बीडीओ राजकुमार चौधरी, बीपीआरओ चन्द्रदेव प्रसाद, समाजसेवी शाह अनवर एवं समाजसेवी लड्डन आजाद भी मौके पर मौजूद रहे. मैच में अंपायर की भूमिका मो मुश्ताक आलम और मो रउफ ने निभाई. बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में टूर्नामेंट का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










