ePaper

पूर्णिया में कसबा के पूर्व चेयरमैन की हत्या का VIDEO सामने आया, CCTV में कैद हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Aug 2024 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में कसबा के पूर्व चेयरमैन की हत्या का  VIDEO सामने आया, CCTV में कैद हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस

बिहार के पूर्णिया में कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस हत्यारे को खोज रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कसबा के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की सर में गोली मारकर हत्या कर दी.आनन फानन में पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में मैक्स 7 अस्पताल कसबा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. घटना बुधवार देर शाम की है.पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुई है जिसका फुटेज भी सामने आ गया है. घटना की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक मैक्स 7 अस्पताल पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन से घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. वहीं इस मामले में कुल 8 अभियुक्त बनाए गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

अवधेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या

बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कसबा के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.घटना बुधवार की देर शाम की है. अवधेश यादव के सर में गोली मारकर बदमाश भाग गया. आनन फानन में पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में मैक्स 7 अस्पताल कसबा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक मैक्स 7 अस्पताल पहुंच गए. हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग सबने की. वहीं पुलिस इस हत्या मामले में छापेमारी कर रही है.

ALSO READ: Bihar: प्राइवेट पार्ट जला देता था पति, IG शिवदीप लांडे के दफ्तर पहुंची पत्नी ने सुनायी हैवानियत की कहानी…

कॉल करके बुलाया और मार दी गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को बुधवार कि शाम 8:15 बजे किसी ने कॉल कर तिनपनियां स्थित उनके आवास के बाहर बुलाया. जहां घात लगाए बदमाशों ने उनके सर के पीछे गोली मार दी. अपराधी पैदल थे या दो पहिये या चार पहिये वाहन पर सवार थे. इसका पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना के बाद अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही कसबा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच…

बताते चले कि पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव के बारे में बताया जाता है कि वो काफी मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे. उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी की बात भी सामने नहीं आयी है. आखिर किन कारणों से उनकी गोली मार कर हत्या हो गई,यह अभी पहेली बनी हुई है.सूचना के बाद एसडीपीओ सदर 2 डा विमलेंदु कुमार गुलशन,थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी अस्पताल पहुंचे.पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें हत्या की घटना कैद हुई है.

पूर्णिया के एसपी बोले…

पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है जिसकी जांच की जा रही है. बताया कि हत्या की वजह के बारे में परिजन ने कुछ नहीं बताया है. मामले की जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि आरोपित राहुल यादव घटना के बाद से फरार है. घर में ताला लगाकर वह भाग गया है पुलिस उसकी तलाश में लगी है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वो अकेला दिख रहा है लेकिन जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि हत्या करने में कुल कितने अपराधी शामिल थे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन