अग्निपीड़ित परिवारों को सांसद ने भेजी राहत सामग्री व नकद राशि

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर (पूर्णिया). भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत सोनदीप मिलीक पंचायत के बिरिनिया गांव में हुई भीषण अगलगी की घटना में छह परिवारों के घर जलकर राख हो गये इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों की तत्काल मदद के निर्देश दिये. साथ ही घटना स्थल पर उन्होंने तत्काल अपने सहयोगियों सांसद प्रवक्ता राजेश यादव को भेजा. सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर उनके सहयोगियों द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गयी. अगलगी से प्रभावित राजू राम, पंकज राम, संतोष राम, राकेश चौधरी, अक्षय कुमार एवं दीप नारायण पंडित के परिवारों को कपड़े, कंबल, साड़ी, लुंगी, अनाज समेत आवश्यक सामग्री दी गई, ताकि वे आपदा के इस कठिन समय में कुछ राहत महसूस कर सकें.इसके साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार को सांसद पप्पू यादव की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी. सांसद ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया कि अगलगी पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र मुआवजा, आवास एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें.इस अवसर पर भवानीपुर सांसद प्रतिनिधि भगवान पंडित, नगर प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, स्थानीय मुखिया महताब आलम, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव एवं पिटू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन