सौर ऊर्जा के लिए सांसद ने लोगों को किया प्रेरित

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सौर ऊर्जा से जुड़, एक विशेष शिविर में शामिल हुए. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करना और उन्हें सौर ऊर्जा की ओर प्रेरित करना था. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हर किसान हर मध्यम वर्ग के परिवार को सौर ऊर्जा लगाना चाहिए. इसमें सभी लोगों को फायदा होगा. बिजली की खपत कम होगी और ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं उठाना पड़ेगा. सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा सब्सिडी भी दिया जायेगा. इसमें हर परिवार को लगाना चाहिए. सांसद ने अपने कार्यालय और घर पर भी सौर ऊर्जा लगाने की बात कही. सांसद ने सभी बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभी गर्मी का समय सभी जगह बिजली मिले और जनता को किसी भी प्रकार का असुविधा न हो. कम से कम 22 घंटा बिजली आपूर्ति हो. मौके पर पूर्णिया एसी , पूर्णिया ईस्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन