दसवीं बोर्ड परीक्षा में माउण्ट काॅर्मेल स्कूल के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Apr 2026 5:42 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. परोरा स्थित माउण्ट काॅर्मेल इंग्लिश स्कूल को छात्र-छात्राओं ने 2026 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मो. सरवर आलम ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इसी तरह धृतिमान घोष ने 88.8 प्रतिशत , कौशल कुमार साह ने 88.6 प्रतिशत, मोण्टी कुमार ने 88 प्रतिशत, आयुष कुमार साह ने 87 प्रतिशत, मृणाल गौरव ने 85.2 प्रतिशत, अविघ्न तोमर 84.6 प्रतिशत, सुधांशु आनंद ने 84 प्रतिशत , सोनल स्नेही ने 83.4 प्रतिशत, सुशांत कुमार ने 82.6 प्रतिशत , प्रज्ञा कुमारी ने 82.4 प्रतिशत, कुमारी स्नेहा रानी ने 82.2 प्रतिशत , नवनीत कुमार ने 82 प्रतिशत , ईशा सिंह ने 81.8 प्रतिशत एवं गोलू कुमार ने 81प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया. विद्यालय के निदेशक उदय शंकर प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत एवं लगन का कोई भी विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी सफल छात्र-छात्रा आगे की प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी अपना परचम लहराएंगे. उक्त सफलता के लिए लगनशील शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन की उन्होंने सराहना की. शानदार प्रदर्शन के लिए अभिभावकों के भी सहयोग की सराहना की गई, जो विद्यालय के दिशा-निर्देश का सदा पालन करते रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन