शिविर में 50 से अधिक बच्चों की हुई जांच

Edited by SATYENDRA SINHA
Updated:
विज्ञापन

जीएमसीएच के पीडिया विभाग में शुक्रवार को बाल ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. जीएमसीएच के पीडिया विभाग में शुक्रवार को बाल ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 50 से भी अधिक बच्चों के ह्रदय की जांच की गयी. पटना जयप्रभा मेदांता के सहयोग से आयोजित इस निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर में पटना से आये ह्रदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक आशीष सप्रे ने बच्चों के ह्रदय की जांच की. जीएमसीएच के पीडिया विभाग के एचओडी डॉ. प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते बताया कि इस शिविर में जांचोपरांत जितने भी बच्चों में दिल से संबंधित शिकायतें पायी गयी हैं और जिनकी पारिवारिक आय ढाई लाख रुपये सालाना से कम है उन्हें सरकारी सहायता प्रदान करते हुए पटना मेदांता में उनका निःशुल्क इलाज कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन