विधायक की पत्नी ने किया नव निर्मित तीन कलामंच का उद्घाटन

Published at :05 Feb 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक की पत्नी ने किया नव निर्मित तीन कलामंच का उद्घाटन

रूपौली

विज्ञापन

रूपौली. रुपौली विधायक शंकर सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से अबतक 27 कलामंच का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. उसी कलमंच के निर्माणोपरांत सरस्वती पूजा के अवसर पर सिंघियान, हरनाहा और डुमरा सरस्वती स्थान के निकट कलामंच का उदघाटन करते हुए विधायक शंकर सिंह की पत्नी सह स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह ने कहा कि युवाओं की सबसे बडी उम्मीद को पूरा करने में उनके पति खड़ा उतरे हैं. उसमें भी विधायक बनने के महज छः माह के अंदर उनकी मांग को पूरा किया गया है वह तथा उनके पति विधायक शंकर सिंह हमेशा ही युवाओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं. उनकी मांगों को ठुकराना जैसे लगता है कि अपने बच्चों की इच्छा की पूर्ति नहीं कर सकी. उनसे जो भी बन पडता है, वे उसे पूरा करने में लग जाते हैं. कलामंच आज युवाओं की पहली मांग तो है ही लेकिन, आज जो व्यक्ति बूढ़े हो चुके हैं उनकी भी ये पहली मांग थी. उन्होंने भी सभी नेताओं से कलामंच बनाने की मांग की थी लेकिन, किसी ने पूरा नहीं किया. और जब मेरे पति शंकर सिंह विधायक चुने गए तो महज 6 माह में ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया. विधायक पटना में हैं लेकिन पूर्व निर्धारित उदघाटन कार्यक्रम तय था, इसलिए विधायक ने ये कार्य मुझे सौंपा. बताते चलें कि समय समय पर इन गांवों में धार्मिक आयोजन होता रहता है, उसमें युवा वर्ग बढ-चढकर भाग लेते हैं तथा कलामंच के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन