डाॅ कृष्ण मोहन को मिली जनसुराज की कमान, सुधा देवी महिलाध्यक्ष

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 May 2026 6:34 PM

विज्ञापन

सुधा देवी महिलाध्यक्ष

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की जारी की सूची पूर्णिया. डॉ कृष्णमोहन कुमार जनसुराज पार्टी के नये जिलाध्यक्ष होंगे. पार्टी कार्यालय में जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. जारी सूची के अनुसार, जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. कृष्णमोहन कुमार, महामंत्री अमर नाथ उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार राय, महिला अध्यक्ष सुधा देवी, मुख्य प्रवक्ता राहुल झा एवं सन्नू कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णमोहन कुमार ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे. वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि सीमांचल क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर पूर्णिया ज़िले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंप दें.

जिला सलाहकार समिति

सत्यनारायण साह,डॉ. उदय भानु सिंह,रामानंद यादव, हेमंत यादव, दिलबंधु झा

जिला पदाधिकारियों की सूची

अध्यक्ष-डॉ. कृष्णमोहन कुमार, महामंत्री- अमर नाथ उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी- रणजीत कुमार राय, महिला अध्यक्ष- सुधा देवी, युवा अध्यक्ष अमन कुमार पासवान, किसान अध्यक्ष मिर्ज़ा मंज़ूर बेग, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आरिफ हुसैन, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अजीत कुमार भारती, अंबेडकर मंच अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, कर्पूरी मंच अध्यक्ष चंदन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजाहुर रहमान , मुख्य प्रवक्ता राहुल झा और सन्नू कुमारी को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन