पारदर्शी परीक्षा संचालन विवि की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलपति

पूर्णिया विश्वविद्यालय
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने किशनगंज स्थित मारवाड़ी कॉलेज एवं आरके साहा वीमेंस कॉलेज में सेमेस्टर-1 परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया. रविवार की छुट्टी के दिन भी कुलपति स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय प्रत्येक परीक्षा कक्ष में गए और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया. उन्होंने उत्तर पुस्तिका भरने की प्रक्रिया को गंभीरता से समझाते हुए कहा कि रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दाहिने से बायीं ओर सही तरीके से अंकित करना अनिवार्य है. कुलपति ने साफ संदेश दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था या नकल को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमपूर्वक परीक्षा संचालन ही विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










