विधायक व नप सभापति ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Jan 2026 5:33 PM
बनमनखी
बनमनखी. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत से बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.यह शिलान्यास सुरेश चौधरी के घर से एनएच107 स्थित शिशवा चौक तक बनने वाली सड़क के लिए किया गया. बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं नगर परिषद की सभापति संजना देवी ने संयुक्त रूप से सड़क का शिलान्यास किया.सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से वार्ड संख्या 26 सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और स्थानीय विकास को नयी गति मिलेगी.शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रतिनिधि वकील मंडल, वार्ड पार्षद कमलेश्वरी राम, शिवशंकर मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा, परमानंद भगत, सज्जन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










