बीएसएनएल की शैक्षणिक यात्रा कर नई तकनीक से रू ब रू हुए एमआईटी के छात्र
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Nov 2025 6:27 PM
मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
पूर्णिया. शहर के रामबाग स्थित मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बुधवार को बीएसएनएल पूर्णिया में एक दिवसीय शैक्षणिक यात्रा की. इसमें छात्रों को दूरसंचार तकनीक, संचार तंत्र तथा नेटवर्किंग से जुड़ी वास्तविक कार्यप्रणाली से रू ब रू कराया गया. इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान बीएसएनएल के तकनीकी विशेषज्ञों ने छात्रों को मोबाइल नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम, स्विचिंग तकनीक, ब्रॉडबैंड सेवाओं तथा आधुनिक संचार संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. छात्रों को बीटीएस स्टेशन, एक्सचेंज रूम और ऑपरेशन कार्य की लाइव प्रक्रियाओं को देखने और समझने का अवसर मिला. इंस्टीट्यूट के प्रिन्सिपल डॉ. साकिब शकील ने छात्र-छात्राओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं देते हुए हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को उद्योग-केंद्रित, सक्षम और जिम्मेदार इंजीनियर बनाना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी यात्रा त्रों की जिज्ञासा, समझ और कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं तथा उन्हें वास्तविक तकनीकी वातावरण से जोड़ती हैं. इस कार्यक्रम का मुख्य श्रेय डीन अकादमिक प्रोफेसर विनायक रंजन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर ओबैदुर रहमान को दिया गया. उन्होंने छात्रों को इस दौरे के लिए प्रेरित किया और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में वास्तविक ज्ञान प्राप्त करने का मार्गदर्शन प्रदान किया. डीन अकादमिक प्रो. विनायक रंजन ने छात्रों को बताया कि केवल कक्षा में पढ़ाई पर्याप्त नहीं होती, वास्तविक तकनीकी और औद्योगिक अनुभव उनके ज्ञान और कौशल को और अधिक मजबूत बनाता है. उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस दौरे का उद्देश्य उन्हें उद्योग की वास्तविक प्रक्रियाओं, तकनीकी चुनौतियों और समाधान खोजने की क्षमता से परिचित कराना है. प्रो. रंजन ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस अनुभव का पूरा लाभ उठाएं और अपने अकादमिक और व्यावसायिक कौशल को निखारें. साथ ही ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रोफेसर ओबैदुर रहमान ने कहा कि यह दौरा छात्रों के करियर और प्लेसमेंट के लिए भी अत्यंत लाभकारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










