बीएड व अन्य कोर्स के फार्म भरने को ले परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Apr 2026 5:47 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को बीएड सत्र 2024-2026 बीएड पार्ट टू व बीएड सत्र 2025-2027 बीएड पार्ट वन और वोकेशनल कोर्स बीबीए बीसीए एवं सीएनडी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा. सौरभ कुमार ने स्नातक बीए बीएससी व बीकॉम ऑनर्स ईयरली स्पेशल परीक्षा पार्ट थ्री 2026 व पार्ट टू ईयरली 2026 का स्पेशल परीक्षा भी पूर्णिया विश्वविद्यालय को शीघ्र ही कराने की मांग की है. अपने ज्ञापन में सौरभ ने कहा है कि यदि बीएड महाविद्यालयों में बीएड पार्ट वन व बीएड पार्ट टू की आंतरिक परीक्षा होती हैं तो ससमय सतत् आंतरिक मूल्यांकन का मार्क्स एंट्री कराने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड महाविद्यालयों का प्रधानाचार्य, बीएड महाविद्यालयों के,विभागाध्यक्ष परीक्षा नियंत्रक व डाटा ऑपरेटर के साथ बैठक करनी चाहिए और आंतरिक परीक्षा का मार्क्स एंट्री करवाने को लेकर प्रशिक्षण विश्वविद्यालय को दिया जाना चाहिए. ज्ञापन में कहा गया है कि बीएड सत्र 2025-2027 बीएड पार्ट वन में कई बीएड महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं का बीएड पंजीयन कराने को लेकर छात्र छात्राओं का नाम, पिता का नाम, अन्य डाटा बीएड महाविद्यालय ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के पंजीयन विभाग को भेजा था , उनमें कई छात्र छात्राओं का डाटा में त्रुटियां था और त्रुटियां डाटा को ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था. इसके कारण कि छात्र छात्राएं परेशान हो रहे हैं ,

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन