तेज हवा व बारिश में खेतों में औंधे मुंह गिरा मक्का, किसानों में मचा हाहाकार

Updated at : 12 Mar 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेज हवा व बारिश में खेतों में औंधे मुंह गिरा मक्का, किसानों में मचा हाहाकार

किसानों में मचा हाहाकार

विज्ञापन

अमौर. प्रखंड क्षेत्र में बीती रात मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है. प्रखंड के विभिन्न गांवों में तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण मक्का की तैयार फसल खेत में बिछ गई है. फसल के इस तरह गिरने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है.किसान महेंद्र साह , राजकुमार, मोहन, अनमोल, अनवर, कोनेन आदि ने बताया कि इस समय मक्का की फसल में फूल (मंजरी) और फल (बालियां) आने का समय था. पौधे पूरी ऊंचाई ले चुके थे, जिस कारण तेज हवा का दबाव वे झेल नहीं सके और जड़ से उखड़कर या बीच से मुड़कर जमीन पर गिर गये. प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी.अब फसल के बर्बाद होने से लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है.किसान अब सरकार और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन