मीरगंज दुर्गा मंदिर में महायज्ञ कल से, होगी प्राणप्रतिष्ठा

Published at :18 Feb 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज दुर्गा मंदिर में महायज्ञ कल से, होगी प्राणप्रतिष्ठा

होगी प्राणप्रतिष्ठा

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज नगर पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पावर ग्रिड मीरगंज में आगामी 20 फरवरी से शुरू हो रहे महायज्ञ की तैयारी जारी है. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मीरगंज में माता दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, शिवलिंग, पार्वती नंदी सभी की स्थायी प्रतिमा स्थापित की जा रही है. इस महानुष्ठान में बनारस के दर्जनों पंडितों द्वारा भव्य पूजा अर्चना और साथ ही इस महायज्ञ में श्रीधाम वृंदावन से पूज्य रश्मि मिश्रा द्वारा 9 दिवसीय राम कथा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी. 20 फरवरी को भव्य कलश यात्रा एवं 25 फरवरी को नगर भ्रमण एवं 26 फरवरी को प्रतिमा स्थापित किया जायेगा. चारों ओर हर्षोल्लास एवं भक्ति का माहौल है. पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन मन से जुटे हुए हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर के कारीगर द्वारा भव्य यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है. बनारस के पंडितों द्वारा प्रतिमा स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा के लिए मेला को भी सजाया संवारा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन