स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट रखें रसोई गैस सिलेंडर वितरक : बीडीओ

Updated at : 13 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट रखें रसोई गैस सिलेंडर वितरक : बीडीओ

विभिन्न गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

– विभिन्न गैस एजेंसियों का बीडीओ ने किया निरीक्षण अमौर. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित ने प्रखंड में संचालित विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और कालाबाजारी पर अंकुश लगाना है.निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजाराम पंडित ने कुसुम गैस एजेंसी अमौर, श्रवण गैस एजेंसी ज्ञानडोभ,एचपी गैस एजेंसी हरिपुर, माधव गैस एजेंसी छपरैली गैस एजेंसियों के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच की.बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में ऑनलाइन डेटा और गोदाम में उपलब्ध सिलेंडरों के स्टॉक का स्थलीय भौतिक मिलान किया गया.उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में दर्ज संख्या और धरातल पर मौजूद सिलेंडरों में कोई विसंगति नहीं होनी चाहिए.साथ ही निरीक्षण के दौरान संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को बिना बुकिंग और बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी. इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहेगी.गैस सिलेंडर को किसी भी कीमत पर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर नहीं बेचना है. यदि अधिक मूल्य वसूली की शिकायत मिलती है, तो संबंधित एजेंसी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट रखने का निर्देश दिया गया है.बीडीओ ने कहा कि प्रखंड की सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन