जन्माष्टमी को लेकर निकाली भव्य कलशयात्रा
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 17 Aug 2025 6:10 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पूर्णिया पूर्व. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर पलासी गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.यहां 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र का नगर भ्रमण किया. कलश यात्रा की अगुवाई वार्ड सदस्य अजीत ऋषि, राधाकृष्ण मंदिर के भगत रामानंद ऋषि के साथ महिला टोली की अग्रणी अंजली देवी, बदमिया देवी, पोली देवी, जुली देवी, साजन देवी समेत अन्य ग्रामीण कर रहे थे.यात्रा राधाकृष्ण मंदिर परिसर से निकलकर भोगा, गौरा, महेंद्रपुर होते हुए मनिया पोखर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लौट आई. पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. देर रात्रि राधाकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. मंदिर के पट खुलते ही भक्त श्रीकृष्ण की झलक पाने को उमड़ पड़े . मंदिर परिसर में तीन दिनों तक मेला आयोजित किया जारहा है, जिसमें भक्ति जागरण सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










