सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ ए के गुप्ता समेत कई सदस्य सम्मानित

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 08 Jun 2026 7:26 PM

विज्ञापन

दधिचि देहदान समिति के क्षेत्रीय सम्मेलन के अंतिम सत्र में नवगठित कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों की आंतरिक बैठक हुई.

विज्ञापन

दधिचि देहदान समिति के क्षेत्रीय सम्मेलन में कोशी-पूर्णिया प्रमंडल की भागीदारी पूर्णिया. दधिचि देहदान समिति के क्षेत्रीय सम्मेलन के अंतिम सत्र में नवगठित कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों की आंतरिक बैठक हुई. बैठक में मंचासीन अतिथियों में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, संगठन मंत्री निर्मल जैन, डॉ ए के गुप्ता, सुषमा साहू, हिना सईद उपस्थित थे. कार्यक्रम में मंच संचालन सचिव रविन्द्र साह ने किया. इस मौके पर पद्मश्री विमल जैन ने संगठनात्मक विचारों को रखते हुए जिला इकाइयों के सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, नेत्रदान-अंगदान-देहदान जागरूकता अभियान तथा राज्य व जिला इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. संगठन मंत्री निर्मल जैन ने आगामी 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर पटना में कोसी पूर्णिया प्रमंडल की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पूर्व राज्यपाल सिक्किम सह अध्यक्ष दधीचि देहदान समिति बिहार गंगा प्रसाद व पद्मश्री विमल जैन द्वारा संयुक्त रूप से संगठन को सशक्त करने हेतु उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य उपाध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता, हिना सईद, पिंकी गुप्ता, संस्थापक सचिव रह चुके संरक्षक सुमित प्रकाश को सम्मानित किया गया. साथ ही इस क्षेत्रीय सम्मेलन में महत्वपूर्ण निभाने के लिए ज्ञान कुमारी रॉय, बबिता चौधरी, पंकजा कुमारी, लता झा, सपना सिन्हा, आलोक लोहिया,गौतम भौमिक, अक्षय मिश्रा को दधीचि देहदान समिति द्वारा पताका पहनाकर सम्मानित किया गया. सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल के सभी अध्यक्ष को राज्य के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. दधीचि देहदान समिति पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष कांता अग्रवाल की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. दधीचि देहदान समिति के क्षेत्रीय सम्मेलन के सभी कार्यक्रमो का संचालन उद्घोषिका सुचित्रा कुमारी ने किया.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन