विशेष शिविर में योग के जरिये मोटापा पर नियंत्रण के बताये गये आसन
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 08 Jun 2026 7:17 PM
भारतीय योग संस्थान के कोशी जिला अंतर्गत पूर्णिया कॉलेज केंद्र में रविवार को मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया.
पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान के कोशी जिला अंतर्गत पूर्णिया कॉलेज केंद्र में रविवार को मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान व मंत्री के साथ विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, साधक-साधिकाओं ने योग के जरिये मोटापा पर नियंत्रण के अलग-अलग योगासन की जानकारी दी तथा अभ्यास कराया. इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास, प्रणायाम, संतुलित आहार व अनुशासित दिनचर्या अपनाकर मोटापे जैसी गंभीर समस्या तथा अन्य रोगों से भी स्थायी रूप से छुटकारा पाया जा सकता है. कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित ने मोटापे रोग के लिए विशेष शिविर कीजरुरत, रेणु जिला प्रधान संजय कुमार चौधरी ने मोटापा रोग के लक्षण व कारण पर प्रकाश डाला जबकि पूर्णिया महिला केन्द्र की साधिका पुष्पा कुमारी व प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल ने मोटापा रोग निवारण की विस्तृत जानकारी दी. शिविर में प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह ने गहरे लंबे स्वास, ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र भावार्थ सहित करवाए. मुख्य सलाहकार डॉ सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने भारतीय योग संस्थान का पूर्ण परिचय के साथ मोटापा में योगाभ्यास से लाभ पर विस्तृत प्रकाश डाला. इस दौरान चक्की चलनासन, कमर चक्रासन, पाद हस्तासन, ऊष्ट्रासन, शशकासन, गर्जनासन आदि के अभ्यास अलग-अलग योग साधकों द्वारा कराए गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










