जीविका दीदियों ने कैरम, क्रिकेट-बैडमिंटन में दिखाया कौशल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Jan 2026 6:14 PM

विज्ञापन

डगरूआ.

विज्ञापन

डगरूआ. प्रखंड के जीविका समूह ने नई चेतना अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया . इस दौरान जीविका समूह की दीदियों ने कबड्डी,क्रिकेट,बैडमिंटन,लूडो, कैरम आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा से सबको कायल कर दिया. डगरूआ प्रखंड के परियोजना प्रबंधक गौरव कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत बीते वर्ष 2025 के आलोक में जीविका द्वारा सामुदायिक संगठनों के सहयोग से महिलाओं की लैंगिक व आर्थिक समानता एवं संबंधित लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए एक व्यापक अभियान नई चेतना चलाया गया.बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन के अधिकार को सशक्त बनाना उनके श्रम बल भागीदारी दर को आगे बढ़ाने के लिए समाज में व्याप्त भेदभाव हिंसा एवं समानताओं की संरचनात्मक बाधाओं को समाप्त करना है.वहीं इस अभियान के तहत महिलाओं के आर्थिक अवसर, सुरक्षा, गतिशीलता एवं निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए यह संदेश दिया जाना है कि महिलाओं की समान भागीदारी ही समावेशी और विकसित समाज की आधारशिला है.इस कार्यक्रम में जीविका समूह की दीदियों ने कबड्डी,क्रिकेट,बैडमिंटन,लूडो, कैरम आदि प्रतियोगिता में भाग लिया .इस मौके एसी सोनी कुमारी,सीसी मंजू रानी,एमबीके अरुण मिश्रा,सीएफ इंद्रजीत कुमार,बीके जनार्दन ठाकुर ,बीके पवन कुमार के साथ ही सभी सीएम दीदी उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन