एसडीओ की जांच में फरियानी बांध से अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर जब्त

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Apr 2026 6:17 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के सरसी थाना अंतर्गत फरियानी बांध से अवैध मिट्टी खनन उजागर हुआ है. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जियानगंज पंचायत स्थित कुशहा नदी तट पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ लिया.जानकारी के अनुसार, फरियानी बांध का निरीक्षण फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा था.इसी दौरान जियानगंज पंचायत में कुशहा नदी के किनारे संदिग्ध गतिविधि देखी गई.जांच करने पर पाया गया कि बिना किसी अनुमति के नदी तट से मिट्टी काटकर ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा था.तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही जेसीबी मशीन और दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सरसी थानाध्यक्ष को सौंप दिया तथा जिला खनन पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है.प्रशासन ने सरसी थाना को निर्देश दिया है कि खनन विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन