पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल की मनेगी पुण्यतिथि
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 5:29 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम के वार्ड नं -03 के शिवधाम में एक बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि वंचितों और पिछड़ों के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे पूर्व सांसद स्व. जयकृष्ण मंडल की स्मृति में उनकी 18वीं पुण्यतिथि जेवीआर प्लाजा सिनेमा हॉल के प्रांगण में 21 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी. इसका आयोजन जय कृष्ण विचार मंच के बैनर तले किया जायेगा. इस कार्यक्रम में पूर्णिया जिले के सभी क्षेत्रों से उनके शुभचिंतक श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिरकत करेंगे. इस समारोह में आसपास के जिलों से भी लोगों की भागीदारी होगी. बैठक में यह भी तय किया गया कि जय कृष्ण विचार मंच आगामी दिनों में भी अन्य सामाजिक कार्यों में सशक्त रूप से भाग लेगा. बैठक की अध्यक्षता सुनील राय ने की जबकि संचालन गुप्तेश कुमार कर रहे थे. बैठक में मुख्य रूप से पवन कुमार राय, राकेश कुमार, आमोद मंडल, नीलू सिंह पटेल, विजय राय, सुनील पटेल, शंभू मंडल ( कसमरा), राजेश राय,अजय कुमार, लोकेश भारती, उदय राय, नवीन कुमार महतो, पूर्ण सिंह पटेल, मुकुंद मंडल, विजय राय, सत्येंद्र प्र. सिंह, राज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, देवकीनंदन सिंह, कमलेश कु. सुधांशु, संजीव कुमार मंडल, अजय कुमार सिंह,उपेंद्र कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से अपना विचार प्रकट किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










