एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में देर रात स्टेट हाइवे-99 पर हुई सघन वाहन चेकिंग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Apr 2026 6:06 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार बायसी अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार देर रात्रि व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.यह विशेष अभियान अनुमंडल पदाधिकारी बायसी अभिषेक रंजन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया.टीम में अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष अनंत राम पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल के जवान भी शामिल थे. संयुक्त टीम ने एसएच-99 बहादुरगंज पथ सहित अनुमंडल के विभिन्न संवेदनशील स्थलों और चौक-चौराहों पर घेराबंदी कर सघन जांच की. जांच के दौरान दोपहिया, चार पहिया और मालवाहक वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई.अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन पाए गए जिनके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे या जो यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे थे. ऐसे वाहनों को चिह्नित कर उनपर मौके पर ही आर्थिक दंडात्मक राशि अधिरोपित की गई. वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना कागजात और नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी.मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि जिला पदाधिकारी के स्पष्ट आदेश हैं कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के अभियान अनिवार्य हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सघन वाहन चेकिंग का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक रहें.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन