मिशन लाइफ अभियान से युवाओं को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा : प्रो अनंत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 May 2026 5:54 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया महिला महाविद्यालय में पौधारोपण

विज्ञापन

– राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया महिला महाविद्यालय में पौधारोपण पूर्णिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता तथा सतत जीवनशैली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं. मिशन लाइफ अभियान युवाओं को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देता है. एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रुचि गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है तथा वृक्षारोपण इसके प्रभाव को कम करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधे की देखभाल का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन