गंगेली में मशाल खेल प्रतियोगिता का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी . प्रखंड के महराजगंज टू पंचायत के मध्य विद्यालय गंगेली में विद्यालयस्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराजगंज 2 पंचायत की मुखिया संजुला देवी , विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सोनी देवी ने किया . इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार आर्य ने मशाल खेल कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि ग्रामीण स्तर पर जिन बच्चों में खेल प्रतिभा है, उस प्रतिभा को उजागर करते हुए उसे आगे बढ़ाया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पासवान, शिक्षक विकास कुमार गुप्ता, मोहम्मद आफताब आलम, संतोष कुमार, रीता देवी आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन