स्मैक के साथ हाउसिंग कॉलोनी का युवक गिरफ्तार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

केहाट थाना की पुलिस ने एक युवक को 9.660 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. केहाट थाना की पुलिस ने एक युवक को 9.660 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू कुमार बताया गया है, जो स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी निवासी है. गुरुवार को केहाट थाना की पुलिस संध्या गश्ती के क्रम में हाउसिंग कॉलोनी पहुंची, तो देखा कि एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा और भागते हुए अपने घर में घुस गया. साथ के पुलिस बल के सहयोग से उस युवक को पकड़ लिया गया. पकड़ाये गये युवक से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम सोनू कुमार और पता हाउसिंग कॉलोनी बताया. इसके बाद युवक एवं घर की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से कुल 9.660 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल एवं नकद 10 हजार रुपये बरामद की गयी. बरामद स्मैक, मोबाइल एवं नकद को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा स्मैक तस्करी में संलिप्त अपने अन्य सहयोगी के बारे में खुलासा किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन