ePaper

विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में बच्चों ने तो निपुण टीएलएम में शिक्षकों ने दिखाया कौशल

Updated at : 22 Jan 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में बच्चों ने तो निपुण टीएलएम में शिक्षकों ने दिखाया कौशल

कसबा

विज्ञापन

कसबा. प्रखंड संसाधन केंद्र कसबा की ओर से प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता सह निपुण टी एलएम मेला 3.0 का आयोजन प्लस टू कलानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली के सभागार में किया गया. इस प्रतियोगिता एवं मेला का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदय कुमार राही ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रतियोगिता में मंच संचालन सूचित कुमार पप्पू, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बिशनपुर ने किया. प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय के चयनित छात्र-छात्रा विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लिये. साथ ही टीएलएम मेला में कसबा प्रखंड के सभी संकुल स्तर पर चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा शिक्षकों के द्वारा तैयार किए गए नवाचारी शिक्षण सामग्री को उत्साहित करना है. प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह टीएलएम मेला में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने मॉडल की प्रदर्शनी लगायी. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्लस टू हाई स्कूल कसबा के छात्र रवि कुमार, द्वितीय स्थान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सब्दलपुर की छात्रा चंचल कुमारी, तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मणपुर के छात्रा तहजीवा नाज ने प्राप्त किया. वही क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर की छात्रा तेजस्विनी आनंद तथा साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुल्लाखास के छात्र सत्यम कुमार तथा दीपांकर कुमार, तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कमलपुर के छात्र इजहार आलम तथा ताकीर आलम ने प्राप्त किया. टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालय जन बाग कुल्लाखास की शिक्षिका पूजा बोस, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय राधानगर की शिक्षिका नेहा कुमारी, तृतीय स्थान मध्य विद्यालय देवधा बिशनपुर की शिक्षिका संगीता कुमारी, एवं चौथे स्थान पर मध्य विद्यालय रहबर नगर कुशहा की शिक्षिका स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को अतिथियों के कर कमलो से प्रमाण पत्र, शील्ड, मेटल देकर के पुरस्कृत किया गया. टीएलएम मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्य मनीष कुमार राय प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिमरिया, राकेश कुमार प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मदरघाट, राजेश कुमार झा प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय तिकापुर, सुचित कुमार पप्पू प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बिशनपुर, नुरुल हुदा प्रधानाध्यापक प्लस टू कलानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनेली, जलज लोचन प्रधानाध्यापक आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय गढ़बनेली, शिशिर कुमार शाह प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय यवनपुर, पंकज कुमार पाठक प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बोचगांव, कुलदीप कुमार शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़दौर शामिल थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी आर सी कसबा के लेखपाल रितेश कुमार का अहम योगदान रहा. शिक्षक चंदन कुमार मोहन ठाकुर, मोहम्मद शोएब का विशेष योगदान रहा. सभी प्रथम स्थान से चयनित प्रतिभागी जिला स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन