शक्ति उपकेंद्र जानकीनगर से होगी रेलवे लाइन से दक्षिण के घरों को बिजली सप्लाई
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 6:42 PM
जानकीनगर
जानकीनगर. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को रूपौली दक्षिण पंचायत के मुखिया मो.नजीर ने अवगत कराते हुए कहा कि 33/11 शक्ति उपकेंद्र धरहारा 35 किलोमीटर दूर से बिजली सप्लाई की जाती है. अक्सर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाती है. इसलिए हमलोगों को 33/11 शक्ति उपकेंद्र जानकीनगर से बिजली सप्लाई करायी जाये. जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कार्यपालक विद्युत अभियंता बलवीर प्रसाद बागीश ने बताया कि नगर पंचायत जानकीनगर के रामपुरतिलक वितरणी नहर के नजदीक 11 हजार रेलवे क्रॉसिंग कर लिया गया है. अब 33/11 शक्ति उपकेंद्र जानकीनगर से रामपुरतिलक, रूपौली दक्षिण एवं रूपौली उत्तर पंचायत के लोगों को बिजली सप्लाई की जायेगी जिससे प्रतिकूल मौसम में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी. इसके लिए 11 हजार रेलवे क्रॉसिंग स्थल का जायजा भी लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










