बिहार वासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण : पल्लवी गुप्ता

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 5:25 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर भाजपा नेत्री एवं नगर निगम पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. अपने जारी वक्तव्य में उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि श्री नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन युवाओं एवं बिहार वासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. उनका दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि श्री नबीन का यह दायित्व पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, संगठन को और अधिक सशक्त व अनुशासित बनाने तथा अंत्योदय और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूती देने में निश्चित रूप से मील का पत्थर सिद्ध होगा. उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ देश सेवा में जुटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन