युवा सदस्यों का बनेगा हेल्थ कार्ड, मिलेगा देश भर के हॉस्पिटल में डिस्काउंट

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 6:06 PM

विज्ञापन

मिलेगा देश भर के हॉस्पिटल में डिस्काउंट

विज्ञापन

पूर्णिया. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के हैदराबाद से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुरेश एम. जैन के यहां आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा विकाश खंडेलिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, युवा प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर, राष्ट्रीय फोरम सदस्य एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा आकाश अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव टिबरेवाल, पूर्व प्रांतीय महामंत्री रुपेश डूंगवाल थे. सभी अतिथियों का मंच के द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की हमारी पहचान एक शाखा से नहीं देश भर की 800 शाखाओं से है. हम गुलाबबाग़ में बैठे- बैठे अपना कोई भी काम मेडिकल ट्रीटमेंट या कोई आकस्मिक घटना या रक्त की जरूरत सिर्फ एक कॉल पर मदद कर पाते हैं. यह है संगठन की मजबूती. उन्होंने आगे की कार्ययोजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि हेल्थ साथी कार्ड जिसमें युवा सदस्यों का कार्ड बनेगा. इस कार्ड से देश भर की लगभग सभी हॉस्पिटल में युवा साथियो एवं उनके परिजनों को कुछ डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा कई अन्य विषयों पर प्रकाश डाला. वहीं गुलाबबाग़ शाखा सदस्य एवं इस मंडल के युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल व्यस्थापक की भूमिका निभा रहे थे. इस मौके पर कुलदीप अग्रवाल, मुकेश सिंघी,शुभम केडिया, पियुष केडिया,संजय केडिया, गणेश केडिया, प्रकाश केडिया, पंकज खंडेलवाल, स्नेह डोकानिया, शुभम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन