गरैया में भव्य कलशयात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Apr 2026 6:15 PM
अमौर
अमौर. प्रखंड के गरैया गांव में सनातन जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले श्री श्री 108 गौरांग हरिनाम अष्टयाम संकीर्तन एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ.इस आध्यात्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद अमौर की सक्रिय सहभागिता ने स्थानीय जनमानस में अपार उत्साह और श्रद्धा का संचार कर दिया.गुरुवार सुबह गरैया से शुरू हुई यह कलश यात्रा फकीर टोली चौक होते हुए बेलगाछी घाट पहुंची.वहां पवित्र जल भरकर यात्रा पुनः यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुई. यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सिर पर कलश धारण किए हुए चल रहे थे. जय श्रीराम और हरि बोल के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.विभिन्न मार्गों से गुजरती इस यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और शीतल जल पिलाकर स्वागत किया. विश्व हिंदू परिषद अमौर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजन अनिवार्य हैं. हरिनाम संकीर्तन न केवल आत्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










