ज्ञानडोभ पंचायत में ग्रामसभा आयोजित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 6:09 PM
अमौर प्रखंड
अमौर. अमौर प्रखंड के ज्ञानडोभ पंचायत में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्रामसभा आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया मो शाहबुद्दीन ने की. यह अभियान मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए चलाया जा रहा है. मुखिया मो शाहबुद्दीन ने बताया कि सबकी योजना सबका विकास का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीण विकास में जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. इसके माध्यम से ग्रामीण खुद तय करते हैं कि उनके गांव में अगले साल कौन से कार्य प्राथमिकता पर किए जाएंगे. इस ग्राम सभा में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग और षष्ठम वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्यों जैसे सड़क, नाली, पैक्स भवन और जल संचयन की सूची तैयार की गयी. ग्रामसभा में केवल पंचायत प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आंगनबाड़ी जैसे विभिन्न विभागों के कर्मी ने भी उपस्थित रहकर अपनी जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










