नवगछिया जा रही बस से गिरकर गेड़ाबाड़ी के कंडक्टर की मौत, कुर्सेला पुल पर हुआ हादसा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 May 2026 5:25 PM
कुर्सेला पुल पर हुआ हादसा
पूर्णिया. पूर्णिया से नवगछिया जा रही एक चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत हो गयी. घटना कुर्सेला पुल पर हुई. मंगलवार को दोपहर हादसे के बाद स्थानीय लोग व बस के अन्य कर्मियों ने जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई. वही हादसे के बाद यात्री से भरी बस कुछ देर के लिए रुकी रही. घायल के परिजन के अनुसार यात्री बस पूर्णिया से खुलकर नवगछिया की ओर जा रही थी. जैसे ही बस कुर्सेला पुल के ऊपर पहुंची, तभी बस कंडक्टर नीचे सड़क पर गिर पड़ा.जिससे बस कंडक्टर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गेड़ाबाड़ी फुलबरिया चौक के निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है. मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है. घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर और मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. परिजनों का कहना है कि वह सुबह ही काम पर निकले थे और कुछ ही घंटों बाद यह मातमी खबर आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










