योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के सिखाये गुर
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 26 May 2026 6:15 PM
भोला चौधरी आवासीय कैंपस में
पूर्णिया. स्थानीय शांति निकेतन स्थित भोला चौधरी आवासीय कैंपस में भारतीय योग संस्थान के एक नये केन्द्र का शुभारंभ हुआ. जिसका उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इस मौके पर विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के गुर सिखाये गये. प्रमुख वक्ताओं ने योग पर अपने विचार व्यक्त किये. शान्ति निकेतन के निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी. सभी उपस्थित जन समुदाय ने योग केन्द्र पर आकर नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया. आखिर में धन्यवाद ज्ञापन एवम प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल, जिला प्रधान राजेंद्र पंडित, संगठन मंत्री नूतन सिंह, केन्द्र प्रमुख पिंकी पांडेय, बंदना चौधरी, आरती सिन्हा, भोला चौधरी के अलावा मंजु देवी, सीताराम सिंह, रामप्रवेश सिंह, उदय प्रकाश चौधरी, अंजना, पूनम, श्रद्धा, विजिता, वंदना की उपस्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










