आंध्र प्रदेश फैक्ट्री भेजने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, मजदूरों की मौत मामले में पुलिस को मिले कई सुराग

Updated:
विज्ञापन
मजदूरों की मौत के मामले में फरार आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सदर एसडीपीओ 2 डॉ गौरव कुमार

कसबा थाना क्षेत्र में मजदूरों की संदिग्ध मौत और श्रम शोषण के मामले में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्य आरोपी ठेकेदार मो गुडलक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में सामने आए कई सनसनीखेज खुलासे, जिनमें 6 मजदूरों की मौत का जिक्र है.

विज्ञापन

Labour Exploitation: कसबा थाना क्षेत्र के मजदूरों की संदिग्ध मौत और कथित श्रम शोषण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ठेकेदार मो गुडलक को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ-2 डॉ गौरव कुमार ने रविवार को कसबा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जियनगंज गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया.

मजदूर की मौत के बाद दर्ज हुआ था मामला

एसडीपीओ ने बताया कि 2 जून को कसबा थाना क्षेत्र के मो मसद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतक के पिता मो मुस्ताक के फर्द बयान पर कसबा थाना कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया. मामले में आंध्र प्रदेश स्थित आशीर्वाद मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक, प्रबंधक, ठेकेदार मो जुनैद तथा उसके भाई मो गुडलक और मो सैफ को नामजद बनाया गया.

पूछताछ में सामने आए कई अहम तथ्य

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. जांच में सामने आया कि कसबा और आसपास के क्षेत्रों से मजदूरों को अधिक वेतन का लालच देकर फैक्ट्री ले जाया जाता था. वहां उनसे कथित रूप से जबरन काम कराया जाता था. यदि कोई मजदूर वापस लौटने या भागने का प्रयास करता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी.

छह मजदूरों की हो चुकी है मौत

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के कारण कई मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए. परिजनों द्वारा उन्हें वापस लाकर इलाज कराया गया, लेकिन अब तक छह मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं आधा दर्जन मजदूर अब भी गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Labour Exploitation: एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की टीम पहले ही आंध्र प्रदेश स्थित फैक्ट्री का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटा चुकी है. मामले के मुख्य आरोपी फैक्ट्री मालिक, प्रबंधक, ठेकेदार मो जुनैद और मो सैफ अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : अंगीभूत कॉलेजों के खातों का ऑडिट अनिवार्य, समर्थ पोर्टल से बनेगा 2027-28 का बजट


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन